• Wed. Mar 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Up Board:आज से 250 केंद्रों पर शुरू होगा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन; काम में लगे 1.53 लाख कर्मी – Up Board: Evaluation Of Class 10 And 12 Answer Sheets Will Begin Tomorrow At 250 Centers Across The State; 1.5

Byadmin

Mar 18, 2026


माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से 250 केंद्रों पर शुरू होगा। इसमें हाईस्कूल की कॉपियों की जांच के लिए 117, इंटरमीडिएट स्तर की कॉपियों की जांच के लिए 111 और दोनों कॉपियों की जांच के लिए 22 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस कार्य में 1.53 लाख कार्मिक लगाए गए हैं।

परिषद के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि मूल्यांकन की निष्पक्षता तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 18 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश के 250 केंद्रों पर मूल्यांकन होगा।

75 संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्रों को भेज दिया गया है। मंगलवार को नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। मूल्यांकन कार्य के संचालन के लिए 75 मुख्य नियंत्रक और 250 उप नियंत्रकों की नियुक्ति की गई है।

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 4300 अंकेक्षक, 8550 उप-प्रधान परीक्षक और 83,800 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर करीब 2590 अंकेक्षक, 5300 उप-प्रधान परीक्षक और 48,990 परीक्षकों की तैनाती की गई है।

By admin