• Mon. Apr 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Us Dinner Shooting:’हिंदुस्तान भी बर्बादी के रास्ते पर…’; ट्रंप का जिक्र कर कांग्रेस नेता ऐसा क्यों बोले? – Trump Targeted In Hilton Shooting Attempt; Vijay Wadettiwar Reacts, Raises Questions On Us Policies

Byadmin

Apr 27, 2026


अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में आयोजित हाई-प्रोफाइल व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बयान भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका की नीतियों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

‘जैसा बोओगे, वैसा काटोगे’ वडेट्टीवार का विवादित बयान

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में दुनिया पर दबदबा बनाने की कोशिश की, जिससे कई देशों के साथ तनाव बढ़ा और इसका असर अमेरिका पर भी पड़ा।

 

उन्होंने कहा कि ईरान से कोई सीधा विवाद नहीं था, लेकिन इस्राइल का समर्थन और आक्रामक नीतियों के कारण हालात बिगड़े। उनके मुताबिक, ट्रंप की नीतियों और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं ने अमेरिका को नुकसान पहुंचाया। वडेट्टीवार ने आगे कहा कि भारत में भी लोगों के मन में असंतोष है। भले ही लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर यह भावना बन रही है कि देश सही दिशा में नहीं जा रहा।

व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग मामला

गौरतलब है कि शनिवार रात करीब 8:34 बजे डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक हलचल मच गई। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम में मौजूद थे और वेइजिया जियांग व मेंटलिस्ट ओज पर्लमैन से बातचीत कर रहे थे। खतरे का संकेत मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सीक्रेट सर्विस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के कुछ घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया से वॉशिंगटन आया था। अधिकारियों के मुताबिक, वह हथियार के साथ कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहा था और उसका निशाना बड़े सरकारी अधिकारी थे, लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया।



By admin