• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Us-iran War:अमेरिकी उपराष्ट्रपति Jd वेंस का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे, जल्द खत्म होगा ऑपरेशन – ‘us Accomplished Most Of Its Targets In Iran, To Continue Operations Briefly: Us Vice President Jd Vance

Byadmin

Mar 29, 2026


अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने ‘ज्यादातर सैन्य लक्ष्य’ हासिल कर लिए हैं, लेकिन कुछ समय तक कार्रवाई जारी रखी जाएगी ताकि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए कमजोर किया जा सके। जेडी वेंस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान में लंबे समय तक रहने के पक्ष में नहीं है। उनका साफ कहना है कि जैसे ही मिशन पूरा होगा, अमेरिकी सेना वहां से निकल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि भविष्य में फिर से ऐसी कार्रवाई करनी पड़े, इसलिए इस बार पूरी तरह से काम खत्म किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Qamar Bajwa Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन; बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोट

ईरान में अमेरिका के हमले जारी

इस बीच, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि वेंस ने कहा कि यह सिर्फ थोड़े समय का असर है और स्थिति जल्द सामान्य हो सकती है। दूसरी तरफ, यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान के नौसैनिक जहाजों पर किए गए हवाई हमलों का वीडियो भी जारी किया है। अमेरिका का कहना है कि ईरानी जहाज लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय जहाजों को परेशान कर रहे थे और अब इसे खत्म किया जा रहा है।

ईरान ने दुबई में अमेरिकी ठिकाने पर किया हमला

वहीं ईरान ने पलटवार का दावा करते हुए कहा है कि उसने दुबई में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया और इसमें भारी नुकसान हुआ है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं, हालांकि अमेरिका ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें – France: फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के बाहर बम हमले की साजिश नाकाम; एक संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरा फरार

ईरानी राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों को चेताया

इधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकयन ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिका और इस्राइल का साथ देते हैं या उन्हें अपनी जमीन इस्तेमाल करने देते हैं, तो इससे उनकी सुरक्षा और विकास पर खतरा पड़ सकता है।

अन्य वीडियो

By admin