• Sun. Mar 16th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Uttarakhand Mein Aaj Ka Mausam,उत्तराखंड का मौसम 16 मार्च 2025: उत्तरकाशी, चमोली में बर्फबारी और हरिद्वार में होगी बारिश, फिर से लौटी सर्दी – uttarakhand weather today forecast 16 march 2025 sunday uttarakhand mein aaj ka mausam kaisa rahega imd rain temperature news in hindi

Byadmin

Mar 16, 2025


रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 16 मार्च 2025: उत्तराखंड में शुक्रवार रात से हुई बारिश और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी ,अल्मोड़ा और हरिद्वार जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी से गंगोत्री में तीन यमुनोत्री और बद्रीनाथ में डेढ़ फीट और केदारनाथ धाम में दो फ़ीट बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पहले से ही बाधित है। वहीं अब मल्हारी और उखीमठ हाईवे भी अवरुद्ध हो गए हैं।

गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन होने की वजह से रास्ता बंद हो गया है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सामान्य वाहनों के लिए सुक्की टॉप से आगे बंद कर दिया गया है जबकि 4X4 टायरों पर नॉन स्केडिंग चेन लगे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई दी जा रही है।

उत्तराखंड में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को सुबह के समय थम गई। जिसके बाद पूरे दिन धूप निकली रही। हालांकि हवाएं चलने से गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली। पर्वतीय क्षेत्रों में इस बारिश और बर्फबारी से हल्की-फुल्की ठंड फिर से लौट आई है और और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन मैदानी जनपद में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया है।

मैदानी इलाकों में सुबह मौसम साफ हो गया और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक इजाफा दर्ज किया गया। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री इजाफे के साथ 14. 8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी एक-दो दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं लेकिन इसका मैदानी इलाकों की तापमान पर कोई असर नहीं दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार आज ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात होने का अलर्ट है और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काम बना रह सकता है। उधर कुमाऊं में शनिवार को छलड़ी (होली) मनाई गई। बारिश के साथ ही होली का रंग भी जमकर बरसा। सुबह के समय रुक-रुक कर बारिश होती रही और बारिश के थमते ही होली के रंग खूब जमकर बरसे।

By admin