• Sat. Aug 2nd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Uttarakhand Panchayat Election Result 2025 Live: Second Day Panchayat Chunav Vote Counting Chunav Parinaam – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Aug 1, 2025


09:14 AM, 01-Aug-2025

देहरादून जिला पंचायत चुनाव परिणाम

30 सीटें, 7 घोषित

भाजपा समर्थित -6

कांग्रेस समर्थित -1

निर्दलीय -0

09:07 AM, 01-Aug-2025

उत्तरकाशी जिला पंचायत परिणाम

15 सीटें, 5 घोषित

भाजपा समर्थित -5

कांग्रेस समर्थित -0

निर्दलीय -0

08:39 AM, 01-Aug-2025

पौड़ी जिला पंचायत परिणाम

पौड़ी

38 सीट, 6 घोषित

भाजपा समर्थित -3

कांग्रेस समर्थित -3

निर्दलीय -0

08:27 AM, 01-Aug-2025

टिहरी जिला पंचायत परिणाम

45 सीट, 17 घोषित

भाजपा समर्थित -3

कांग्रेस समर्थित -6

निर्दलीय -8

(दो भाजपा समर्थित पहले निर्विरोध जीत चुके)

08:16 AM, 01-Aug-2025

चमोली जिला पंचायत परिणाम

26 सीटें, मतगणना जारी

भाजपा समर्थित -0

कांग्रेस समर्थित -0

निर्दलीय -0 

07:45 AM, 01-Aug-2025

जिला पंचायत सदस्यों के देर रात तक परिणाम

रुद्रप्रयाग

18 सीट 13 घोषित

भाजपा समर्थित – 5

कांग्रेस समर्थित – 3

निर्दलीय – 5

ये भी पढ़ें…Panchayat Chunav: सीएम धामी के गोद लिए गांव को संवारेगी 21 साल की प्रियंका, बनी सबसे कम उम्र की प्रधान

07:31 AM, 01-Aug-2025

Uttarakhand Election Result Live: प्रधान के लगभग सभी पदों के नतीजे देर रात जारी, जिला पंचायत की मतगणना आज भी

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। मतगणना आज शुक्रवार देर शाम तक पूरी होने का अनुमान है। प्रधान के सभी 6,119 पदों के नतीजे पहले ही दिन देर शाम तक जारी हो गए।

अब तक सामने आए जिला पंचायत सदस्यों के नतीजों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बड़ी संख्या में निर्दलीय और दोनों दलों से बागी प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। शुक्रवार की देर शाम तक जिला पंचायत के सभी पदों की मतगणना पूरी होने का अनुमान है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन निर्दलीय-बागी प्रत्याशियों का ऊंट किस करवट बैठेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रधान के 7,499, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974, सदस्य जिला पंचायत के 358 और सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों को मिलाकर कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 32,907 पद रिक्त रह गए थे। 11,082 पदों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। इनके सापेक्ष 32,580 मैदान में थे। पहली बार आयोग ने वेबसाइट पर पंचायत चुनाव के नतीजे भी जारी किए। इसमें सभी प्रत्याशियों के नाम, उनके प्राप्त मत, खारिज मतों की जानकारी भी दी गई।

 

By admin