बीते शुक्रवार को फिल्म ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ जैसी नई फिल्में रिलीज हुईं। वहीं ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। क्या ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे नई रिलीज फिल्मों का सिक्का चल सका। वीकएंड यानी शनिवार का फायदा क्या ये फिल्में उठा सकीं। जानिए, शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म ‘वध 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
शनिवार को ‘वध 2’ की कमाई में उछाल
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए थे। लेकिन शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन संजय मिश्रा की फिल्म ने 71 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.21 करोड़ रुपये हो चुका है। इस मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
3 of 5
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’
– फोटो : इंस्टाग्राम@Shubhangi Atre
‘भाबी जी घर पर हैं’ ने किया कितना कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने पहले दिन 20 लाख रुपये कमाए थे। वहीं शनिवार को 35 लाख रुपये बटोर लिए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 55 लाख रुपये हो चुका है। यह फिल्म टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है। लेकिन बड़े पर्दे पर यह कोई कमाल नहीं कर सकी है।
4 of 5
फिल्म ‘मर्दानी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ ने नौवें दिन कितना कमाया?
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने नौवें दिन 2.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 30.90 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाया और अपनी कमाई में इजाफा किया है।
5 of 5
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
300 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआती दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब यह फिल्म 16 दिन में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने में कामयाब रही है। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 15वें दिन यानी शुक्रवार को 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 301.50 करोड़ रुपये हो चुका है। वैसे मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।