• Thu. Oct 24th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Vegetable Vendor Used To Send Threatening Messages To Salman Khan, Mumbai Police Arrested Him From Jamshedpur – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Oct 24, 2024


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार

Updated Thu, 24 Oct 2024 12:11 AM IST

Salman Khan: सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है। 


Vegetable vendor used to send threatening messages to Salman Khan, Mumbai Police arrested him from Jamshedpur

सलीम खान, सलमान खान
– फोटो : ANI

Trending Videos



विस्तार


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है। बता दें कि बीते सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की और बुधवार को मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending Videos

अधिकारियों ने दी जानकारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने झारखंड में धमकी भरे मैजेस आने वाले नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जाल फैलाया, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से धमकी के बाद शख्स के माफी मांगने के संदेश मिले। संदेश में लिखा था कि गलती से ऐसा हुआ। 

अभिनेता को लगातार मिल रही धमकियां

गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इसी साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

By admin