• Wed. Dec 10th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Video: नागपुर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 7 लोगों पर किया हमला; कई अस्पताल में भर्ती

Byadmin

Dec 10, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

नागपुर के पारदी इलाके में तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में सात लोग जख्मी हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है।

तेंदुए का वीडियो वायरल

नागपुर की गलियों में तेंदुए के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोगों के शोर से बेचैन होकर तेंदुआ एक घर की छत पर चढ़ गया। वन विभाग की बचाव टीम आने तक तेंदुए एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहा था।

घायल ने सुनाई आपबीती

तेंदुए के हमले में जख्मी एक व्यक्ति ने बताया, “तेंदुआ हमारी सोसाइटी में घुसा और सामने जो भी मिला, उसपर हमला बोल दिया। बीती शाम लगभग 6:30 बजे की बात है। मैं भी अपने घर के बाहर खड़ा था। उसने पहले मुझपर हमला किया और फिर 3 अन्य लोगों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। तीनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं।”

By admin