डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की देशभर में हुई अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान लोग अपने तय कार्यक्रम में समय से नहीं पहुंच सके। इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद होने से एक दूल्हा अपने शादी में पहुंचने से चूक रहा था, लेकिन उसने समय से शादी में पहुंचने के लिए जो किया, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।
दरअसल, इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से दूल्हा शादी के स्थान पर पहुंचने से चूक सकता था। इसको लेकर दुल्हन काफी परेशान और भावुक हो गई थी, उसे लग रहा था कि शादी टल जाएगी। लेकिन दूल्हा भी पीछे नहीं हटा।
वीडियो वायरल
उसने देर ना करते हुए समय पर पहुंचने के लिए उसने तुरंत एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक कर ली, जिससे शादी का मुहूर्त बच गया और पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दूल्हे के साहस की सराहना की और उसके इस कृत्य को सच्चे प्यार का उदाहरण बताया।
देखिए वीडियो