भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को टेस्ट से संन्यास लेने के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि, अभी तक कोहली ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है, क्योंकि बीसीसीआई ने उनसे इस फैसले पर विचार करने को कहा है। अगर कोहली फैसला नहीं बदलते हैं तो भारत को बड़ा झटका लगेगा। हाल ही में भारत के नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने भी सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लिया था।
ऐसे में कोहली अगर संन्यास लेते हैं तो भारतीय क्रिकेट में एक अध्याय समाप्त हो जाएगा। कोहली जितने बड़े बल्लेबाज हैं, उससे कहीं बेहतर कप्तान भी रहे हैं। टेस्ट में वह भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई इतिहास रचे। बतौर कप्तान विराट का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। बतौर टेस्ट कप्तान कोहली के आंकड़े दुनिया के कुछ महान कप्तानों को टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं…
Trending Videos
2 of 12
विराट कोहली
– फोटो : ANI
कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले 2021 में वह भारतीय टी20 और वनडे टीम की कप्तानी से भी हट गए थे। साथ ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी जमीन पर कई इतिहास रचे।
3 of 12
महेंद्र सिंह धोनी-विराट कोहली-रोहित शर्मा
– फोटो : BCCI-ANI
भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से ज्यादा है। कोहली के बाद सबसे ज्यादा जीत में धोनी का नंबर आता है। माही की कप्तानी में भारत ने 60 टेस्ट में से 27 मैच जीते। रोहित ने भारत के लिए 24 टेस्ट में कप्तानी की और इसमें से टीम 12 टेस्ट जीती। नौ में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहा।
भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की लिस्ट
खिलाड़ी
मैच
जीते
हारे
टाई
ड्रॉ
जीत%
विराट कोहली
68
40
17
0
11
58.82
महेंद्र सिंह धोनी
60
27
18
0
15
45.00
सौरव गांगुली
49
21
13
0
15
42.85
मोहम्मद अजहरुद्दीन
47
14
14
0
19
29.78
सुनील गावस्कर
47
9
8
0
30
19.14
मंसूर अली खान पटौदी
40
9
19
0
12
22.50
कपिल देव
34
4
7
1
22
11.76
राहुल द्रविड़
25
8
6
0
11
32.00
सचिन तेंदुलकर
25
4
9
0
12
16.00
रोहित शर्मा
24
12
9
0
3
50.00
4 of 12
विराट कोहली
– फोटो : ANI
विराट का बतौर कप्तान बल्लेबाजी रिकॉर्ड
विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। उन्होंने 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। नाबाद 254 रन की पारी बतौर कप्तान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वह बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद एमएस धोनी का नंबर आता है। धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की और इसकी 96 पारियों में 40.63 की औसत से 3454 रन बनाए। इनमें पांच शतक और 24 अर्धशतक रहे। वहीं, ओवरऑल कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर ग्रीम स्मिथ एलेन बॉर्डर और रिकी पोंटिंग हैं।
बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी
मैच
पारियां
रन
सर्वोच्च स्कोर
औसत
शतक
अर्धशतक
ग्रीम स्मिथ
109
193
8659
277
47.83
25
36
एलन बॉर्डर
93
154
6623
205
50.94
15
36
रिकी पोंटिंग
77
140
6542
209
51.51
19
35
विराट कोहली
68
113
5864
254*
54.80
20
18
क्लाइव लॉयड
74
111
5233
242*
51.30
14
27
5 of 12
विराट कोहली
– फोटो : ANI
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी
कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। ओवरऑल दुनिया भर के कप्तानों में उनसे आगे ग्रीम स्मिथ, एलेन बॉर्डर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड हैं।