• Sun. May 18th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Weather: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेगी लू; मानसून को लेकर आया अपडेट

Byadmin

May 18, 2025


अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। राजस्थान उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। 20-22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को तापमान से कुछ राहत मिली क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। प्री-मानसून बारिश से मुंबई में लोगों को राहत मिली।

 एएनआइ, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों की ओर आगे बढ़ गया है।

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विज्ञानी डॉ नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी

अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। 20-22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में शनिवार को तापमान से कुछ राहत मिली, क्योंकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में देश के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड में चुभती-जलती गर्मी से राहत के आसार, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मुंबई के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश हुई

मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार की सुबह बिजली चमकने और गरज के साथ प्री-मानसून बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, दादर, माहिम, बायकुला, बांबे सेंट्रल, पवई, बांद्रा और शहर के अन्य हिस्सों सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्री-मानसून बारिश द्वीप शहर के कुछ हिस्सों में शुरू हुई और कुछ उपनगरों तक फैल गई।यह भी पढ़ें- आगरा-वाराणसी में पारा पहुंचा 45 के करीब, UP में लू का अलर्ट; IMD ने जारी किया ताजा रिपोर्ट

मुंबई में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने रविवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। मुंबई में बादल छाए हुए हैं और इसके परिणामस्वरूप गर्मी और उमस में वृद्धि हुई है। हालांकि, बारिश से कुछ राहत मिली है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर बारिश की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जबकि यातायात की आवाजाही पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin