• Fri. Feb 28th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Weather Today,आज का मौसम 28 फरवरी 2025: दिल्ली में बारिश के बाद गिरा पारा, कश्मीर में बर्फबारी, पढ़िए पूरे उत्तर-भारत का वेदर अपडेट – weather forecast 28 february 2025 aaj ka mausam kaisa rahega delhi ncr up bihar mumbai haryana punjab temprature latest update

Byadmin

Feb 28, 2025


आज का मौसम 28 फरवरी 2025: दिल्ली में गुरुवार को मौसम सुहावना रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। तेज ठंडी हवाएं चलीं। कुल मिलाकर बसंत का आभास लोगों को सही मायने में गुरुवार को हुआ। शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आ सकती है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी होगी।आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से सात डिग्री कम रहा। दिल्ली (सफदरजंग) में बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी का स्तर 56 से 85 प्रतिशत तक रहा। पालम, लोदी रोड, रिज, आया नगर में भी बूंदाबांदी हुई। रिज में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री, राजघाट में 23.2 डिग्री, पूसा में 22.6 डिग्री, मयूर विहार में 23.4 डिग्री, गुरुग्राम में 23.7 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को सुबह के समय धुंध रह सकती है। बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। एक मार्च को भी हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। 2 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा। 2 से 5 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ेगा। इस दौरान आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

2017 के बाद से सबसे गर्म रही फरवरी

इस फरवरी 1 से 28 फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। यह 2017 के बाद से अब तक सबसे गर्म है। 2017 में फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा। वहीं, औसत अधिकतम तापमान 2025 में 26.7 डिग्री रहा। 2023 में फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा था।

जानें आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 12 24
नोएडा 11 23
गाजियाबाद 12 22
पटना 14 27
लखनऊ 15 28
जयपुर 16 29
भोपाल 15 30
मुंबई 22 38
दरभंगा 15 28
जम्मू 10 16
प्रयागराज 14 30
कोलकाता 22 32
अहमदाबाद 21 34
बेंगलुरु 24 35
कानपुर 14 28
वाराणसी 15 27

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी

कश्मीर के ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को मध्यम से भारी बर्फबारी तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों में खुशी देखी गई। बांदीपुरा में राजदान टॉप, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप, हंदवाड़ा एवं कुपवाड़ा और शोपियां में मुगल रोड पर भी बर्फबारी हुई।

अमरनाथ गुफा में भी बर्फबारी

इसके अलावा जोजिला दर्रा और अमरनाथ गुफा में भी बर्फबारी देखने को मिली। अधिकारियों ने बताया कि बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह हाइवे समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कें बाधित हो गईं। हालांकि, श्रीनगर-जम्मू नैशनल हाइवे यातायात के लिए खुला है। श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी जारी रही। वहीं, थोड़े निचले पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं, विभाग ने इस दौरान लाहौल-स्पीति और शिमला जिले में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में एक जनवरी से 27 फरवरी तक सर्दी के मौसम के दौरान 70.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबाला और पंचकूला सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों और पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और पठानकोट में भी बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में 2.5 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को यह 28.9 डिग्री था।

By admin