• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

West Asia Conflict:’मैं जब चाहूंगा, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान – West Asia Conflict: ‘war Will End Any Time I Want’: Trump Makes Big Claim

Byadmin

Mar 11, 2026


पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। 

ट्रंप ने फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। थोड़ा बहुत ही बचा है। मैं जब चाहूं, यह युद्ध खत्म हो जाएगा। 

  

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भले ही संकेत दिए हैं कि ईरान में उनके सैन्य अभियान के लक्ष्य काफी हद तक पूरे हो चुके हैं। लेकिन पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। 

इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक जरूरी होगा। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि यह अभियान तब तक बिना किसी समयसीमा के जारी रहेगा, जब तक सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और अभियान का नतीजे तय नहीं हो जाते। 

काट्ज ने कहा कि तेहरान और पूरे देश में हमले हर दिन जारी रहेंगे और एक-एक करके अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को खामेनेई के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ खड़े होने और उसे हटाने के लिए प्रेरित करना भी है।

ये भी पढ़ें: 16 मार्च से अपने तेल भंडार का इस्तेमाल शुरू करेगा जापान, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से बढ़ा ऊर्जा संकट

ट्रंप का दावा- ईऱान के पास नहीं बची ताकत

एक दिन पहले ट्रंप ने सीबीएस न्यूज से कहा था कि यह युद्ध लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब नौसेना, संचार व्यवस्था और वायुसेना जैसी ताकत नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता बहुत कम रह गई है और उसके ड्रोन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य दृष्टि से तेहरान के पास अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी दी कि वह कोई ‘चालाकी’ करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि ईरान ने जितने भी हमले करने थे, कर दिए हैं और अब अगर उसने कोई गलत कदम उठाया तो उस देश का अंत हो सकता है। ट्रंप ने कहा, अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया तो ईरान का अंत हो जाएगा और फिर उसका नाम भी नहीं सुना जाएगा। 

ईरान ने भी दी थी धमकी

ईरान ने भी मंगलवार को ट्रंप को चेतावनी दी थी, जिसमें उसने कहा था कि दुनिया के सबसे बड़े तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य बारूदी सुरंगे बिछाई हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये सुरंगे नहीं हटाई गई, तो ईरान को सेना ऐसा जवाब देगी, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। 

 

By admin