• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

West Asia Conflict Live:इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला; स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र – West Asia Conflict Live Updates 31 Day Iran Israel Us War Saudi Turkey Egypt To Hold Talks

Byadmin

Mar 30, 2026


04:29 PM, 30-Mar-2026

स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र

स्पेन ने कहा कि उसने ईरान के साथ जारी युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के अब अमेरिकी सैन्य विमान अब स्पेन के ऊपर से होकर अपने मिशन के लिए नहीं जा सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक रास्ते अपनाने होंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी।

02:57 PM, 30-Mar-2026

इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर हमला

इराक के मोहम्मद अल्ला एयर बेस पर आज हमला हुआ। यह एयरबेस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

02:50 PM, 30-Mar-2026

हाइफा पर हुए हमले में तेल रिफाइनरी में लगी आग

इस्राइल के हाइफा में हुए हमले में एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। हमले के चलते रिफाइनरी में आग लग गई और रिफाइनरी से काला धुआं उठता देखा गया। जिस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया, वह बाजान तेल रिफाइनरी है और इस जगह पर बीती 19 मार्च को भी हमला हुआ था। 

01:58 PM, 30-Mar-2026

इस्राइली हमले में दक्षिणी लेबनान में कई की मौत

लेबनान की न्यूज एजेंसी ने बताया है कि इस्राइली हवाई हमले में लेबनान के बाराशित शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इस्राइल ने हनाविया इलाके में भी हमले किए हैं। 

11:24 AM, 30-Mar-2026

इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला

इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे यूएस विक्ट्री बेस पर सोमवार को रॉकेट हमला होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य अड्डा राजधानी बगदाद के पश्चिम में 20 किलोमीटर दूर है। हैरानी की बात ये है कि एयर डिफेंस सिस्टम इस रॉकेट को इंटरसेप्ट नहीं कर सका और रॉकेट हमले में सैन्य अड्डे पर तैनात ए32बी ट्रांसपोर्ट विमान में आग लग गई। इराक के इस अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहली बार हमला हुआ है। यह सैन्य अड्डा इराक में अमेरिका का सबसे सुरक्षित बेस माना जाता है। यही वजह है कि यहां हमला होना अमेरिका के लिए चिंता की बात है। हालांकि हमले के वक्त सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं थे। 

11:11 AM, 30-Mar-2026

यमन से इस्राइल के हाइफा शहर पर दागे गए रॉकेट

इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह शहर हाइफा पर रॉकेट हमले हुए। इस्राइली एयर डिफेंस ने दो ड्रोन और पांच रॉकेट को इंटरसेप्ट कर हवा में ही तबाह कर दिया। ये हमले यमन से किए गए। माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने ये हमले किए। ईरान से भी रविवार को इस्राइली पर मिसाइल हमले किए गए। 

10:41 AM, 30-Mar-2026

खाड़ी देशों में बढ़े ईरान के हमले

ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। 

07:14 AM, 30-Mar-2026

तेहरान में जोरदार धमाका, आस‑पास हलचल बढ़ी

ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार सुबह दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे शहर के उत्तरी हिस्सों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले शहर में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय होते देखे गए। अभी तक धमाके के कारणों और नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

07:13 AM, 30-Mar-2026

हिजबुल्ला ने इस्राइली सेना पर हमले का दावा किया

लेबनानी समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने उत्तर इस्राइल और दक्षिण लेबनान में इस्राइली सैनिकों पर हमला किया। समूह के अनुसार, उन्होंने उत्तर इस्राइल के मेटुअल शहर और दक्षिण लेबनान के खियम डिटेंशन सेंटर के पास इस्राइली सैनिकों और उनके वाहनों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे।

06:00 AM, 30-Mar-2026

कुवैत में प्लांट पर हुए हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत

कुवैत में एक बिजली और पानी बनाने वाले प्लांट पर हुए हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई। कुवैत के बिजली और पानी मंत्रालय ने बताया कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया। मंत्रालय के अनुसार, हमले में प्लांट की एक सर्विस बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। यह प्लांट समुद्र के पानी को साफ करके पीने योग्य पानी बनाने और बिजली उत्पादन का काम करता है।

By admin