• Mon. Mar 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

West Asia Crisis:होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय नौसेना तैनात, तेल-गैस लेकर आ रहे जहाजों को दे रही सुरक्षा – Indian Navy Has Deployed Two Task Forces Of Warships To Help In Safe Transit Of Merchant Vessels And Tankers

Byadmin

Mar 16, 2026


भारत की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है। नौसेना ने दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह तैनात किए हैं, जो व्यापारिक जहाजों और तेल-गैस लेकर आने वाले टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में मदद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान के पास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत की ओर आते हैं। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है।

Trending Videos

भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन जहाजों को एस्कॉर्ट कर रहे हैं, यानी उनके साथ चलते हुए उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं ताकि किसी तरह का खतरा न हो। जरूरत पड़ने पर नौसेना इन जहाजों को हर तरह की सहायता और समर्थन भी दे रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कदम का मकसद भारत आने वाले तेल और गैस के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और देश की ऊर्जा सप्लाई को बिना रुकावट बनाए रखना है।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)

By admin