• Sun. Mar 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

West Asia Live:irgc का दावा- इस्राइल के शहरों और सैन्य ठिकानों पर किया हमला; यूएई में टैंकर के पास धमाका – West Asia Conflict Live Updates 23 Day Iran Israel Us Gulf Countries Trump Netanyahu Irgc News In Hindi

Byadmin

Mar 22, 2026


06:50 AM, 22-Mar-2026

कतर में हेलिकॉप्टर हादसा, तलाशी अभियान जारी

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से समुद्र में गिर गया।मंत्रालय ने कहा कि हेलिकॉप्टर में मौजूद क्रू और यात्रियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

06:50 AM, 22-Mar-2026

यूएई में टैंकर के पास धमाका

यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, यूएई के शारजाह से लगभग 28 किमी उत्तर में एक जहाज (टैंकर) के पास धमाका हुआ। एजेंसी ने बताया कि विस्फोट किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल के कारण हुआ। राहत की बात यह है कि जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

06:34 AM, 22-Mar-2026

IRGC का दावा: इस्राइल के शहरों और सैन्य ठिकानों पर किया हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हालिया मिसाइल हमलों में इस्राइल के कई शहरों (अराद, डिमोना, इलात, बेर्शेबा और किरयात गात) में सैन्य ठिकानों और सुरक्षा केंद्रों को निशाना बनाने का दावा किया है। आईआरजीसी ने कुवैत के अली अल-सलेम एयरबेस और यूएई के अल-मिनहाद व अल-धाफरा एयरबेस पर हमले होने की भी जानकारी दी। ईरान का दावा है कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।

हालांकि, इस्राइल ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है। इस्राइली एम्बुलेंस सेवा के अनुसार, अराद में 88 लोग घायल हुए हैं और डिमोना में 39 घायलों को अस्पताल भेजा गया।

06:17 AM, 22-Mar-2026

ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करना चाहता है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने इस दावे के पीछे कोई ठोस प्रमाण साझा नहीं किया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध और रणनीति में समय से आगे है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वयं ईरान के साथ कोई समझौता करने के इच्छुक नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था कमजोर हो गई है और उसकी नौसेना तथा वायुसेना पहले जैसी प्रभावशाली नहीं रही।

06:01 AM, 22-Mar-2026

हिजबुल्ला का दावा- इस्राइली सैनिकों और सैन्य वाहनों को बनाया निशाना

पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने सीमा के पास इस्राइली सैनिकों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया। संगठन के अनुसार, मार्काबा इलाके में गश्त कर रहे सैनिकों पर रॉकेट दागे गए। यह जानकारी उसके आधिकारिक मंच अल मनार पर जारी बयान में दी गई।

हिजबुल्ला ने यह भी कहा कि एक अलग हमले में अल अदाइसेह सीमा क्षेत्र में भी इस्राइली सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाया गया। हालांकि, दोनों हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

05:57 AM, 22-Mar-2026

ट्रंप की ईरान को 48 घंटे की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखी चेतावनी जारी की है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त के पूरी तरह नहीं खोलता है, तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा और कार्रवाई सबसे बड़े संयंत्र से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर…

05:11 AM, 22-Mar-2026

डिएगो गार्सिया हमले का ईरान जिम्मेदार नहीं 

ईरानी अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले नहीं किए। यह ठिकाना ईरान से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर है और यूके ने इसे अमेरिका को रक्षात्मक ऑपरेशन के लिए उपलब्ध कराया है।

04:32 AM, 22-Mar-2026

सऊदी अरब ने भी ड्रोन इंटरसेप्शन किया

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने अपने पूर्वी प्रांत में एक और ड्रोन को मार गिराने की घोषणा की है। यह घटनाएं पिछले चार घंटे में नियमित अंतराल पर हुई कई इंटरसेप्शन की श्रृंखला का हिस्सा हैं। सऊदी अरब ने साथ ही ईरानी दूतावास के कुछ कर्मियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इससे पहले, कतार ने भी अपने देश में ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अटैचे को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था।

04:19 AM, 22-Mar-2026

ईरान ने भ्रमित करने वाले बयान पर मांगी माफी

ईरानी राज्य समाचार एजेंसी IRIB ने कतर की राजधानी दोहा में कथित निकासी आदेश की अफवाह फैलाने के लिए माफी मांगी है। एजेंसी ने अपने टेलीग्राम पेज पर स्पष्ट किया कि ईरान ने दोहा के लिए कोई निकासी आदेश जारी नहीं किया।

04:01 AM, 22-Mar-2026

अराद हमले के बाद नेतन्याहू ने आपात बल मजबूत किया

इस्राइल के दक्षिणी शहर अराद में हालिया मिसाइल हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे आपात राहत और बचाव बलों को और अधिक सशक्त बना रहे हैं। इस हमले में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेतन्याहू ने कहा यह हमारे भविष्य की लड़ाई में बेहद कठिन शाम है। हम अपने दुश्मनों पर हर मोर्चे पर हमला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली वायु सेना ने अराद में मिसाइल के सीधे हमले को रोकने में हुई विफलता की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसियों के अनुसार, दो इंटरसेप्शन प्रयास असफल रहे।

By admin