• Tue. Jun 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

West Asia Unrest Live Updates Us Iran Missiles Trump Peace Khamenei Israel Netanyahu Middle East Tension News – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Jun 24, 2025


09:48 AM, 24-Jun-2025

ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई समयसीमा पूरी

इस्राइल-ईरान संघर्षविराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई समयसीमा पूरी हो गई है। अब अगर ईरान हमले नहीं करता है तो संघर्षविराम शुरू माना जाएगा। 

09:13 AM, 24-Jun-2025

इस्राइल के बीरशेवा में एक इमारत पर ईरानी मिसाइल गिरी है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। 

09:03 AM, 24-Jun-2025

ईरान से लौटीं पंजाब की बलजिंदर कौर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। अपना देश अपना ही है। लेकिन ईरान में हमें कभी कोई मुश्किल नहीं आई। पिछले कुछ दिनों में हालात बदल गए हैं, वरना हम वहां भी सुरक्षित हैं। मैं 21 साल से वहां रह रही हूं और हिंदी टीचर के तौर पर काम करती हूं। यह गर्व की बात है कि जब भी देश या उसके नागरिक मुश्किल में पड़ते हैं, तो सरकार उनके साथ खड़ी होती है। इसलिए हम उनके आभारी हैं। हम राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों के आभारी हैं जिन्होंने हमें सुरक्षित यहां पहुंचाया।

 

09:02 AM, 24-Jun-2025

ईरान से लौटे 292 भारतीय नागरिक

ईरान के मशहद से 292 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अब तक 2295 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया जा चुका है।

 

08:07 AM, 24-Jun-2025

इस्राइली सेना ने कहा- ईरान ने दागीं मिसाइलें

इस्राइली सेना ने अपनी जनता को चेतावनी दी कि ईरान ने उसकी ओर मिसाइलें दागी हैं, जबकि प्रस्तावित युद्धविराम अधर में लटका हुआ है। यह प्रक्षेपण तेहरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद किया गया। तब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि यदि इस्राइल हवाई हमले बंद कर दे तो ईरान हवाई हमले रोक देगा।

07:52 AM, 24-Jun-2025

इस्राइल और ईरान मेरे पास आए थे: ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और कहा शांति कायम की जाए। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है और महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें। 

07:32 AM, 24-Jun-2025

इंडिगो की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित किया गया

पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर विमानन कंपनी इंडिगो ने भी यात्रा संबंधी सलाह जारी की है। मध्य पूर्व के तनाव का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा, दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैराह, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रास अल-खैमाह और त्बिलिसी जाने वाली इंडिगो की उड़ानों को कम से कम आज पूर्वाह्न 1000 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है। 

07:05 AM, 24-Jun-2025

एमिरेट्स के विमान निर्धारित समय के मुताबिक संचालित होंगे

विमानन कंपनी एमिरेट्स ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा, हाल ही में क्षेत्रीय तनाव के कारण, 23 जून को एमिरेट्स की कई उड़ानों को रिशेड्यूल कर दुबई भेजा गया था। हालांकि, कोई विमान डायवर्ट नहीं किया गया था। जोखिम के गहन मूल्यांकन के बाद एमिरेट्स ने संघर्ष वाले हवाई क्षेत्रों से काफी दूरी पर उड़ान मार्गों का उपयोग करने का फैसला लिया। तनाव के बावजूद एमिरेट्स निर्धारित समय के अनुसार उड़ानें संचालित करना जारी रखेगा।

06:45 AM, 24-Jun-2025

कतर एयरवेज ने हवाई क्षेत्र दोबारा खुलने की पुष्टि की

ईरान और इस्राइल के बीच सीजफायर के संकेतों के बीच कतर एयरवेज ने हवाई क्षेत्र दोबारा खुलने और उड़ानों को बहाल किए जाने की पुष्टि की है।

06:35 AM, 24-Jun-2025

विदेश मंत्री अराघची बोले- अगर इस्राइल एयर स्ट्राइक बंद कर दे तो ईरान भी हमले बंद कर देगा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर इस्राइल स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे तक अपने हवाई हमले बंद कर दे तो तेहरान भी अपने हमले बंद कर देगा। इससे पहले रात करीब साढ़े तीन बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की, इसके बाद अराघची का बयान ईरान की पहली आधिकारिक टिप्पणी है। अराघची ने तेहरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 4:16 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश भेजा। उन्होंने लिखा, अभी तक, किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है। ईरान अपने सैन्य अभियानों को रोकने पर अंतिम निर्णय बाद में करेगा। अगर इस्राइल अवैध आक्रमण रोक दे तो उसके बाद हमारा जवाबी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है।



By admin