• Sun. Apr 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आज़ादी की लड़ाई में ग़दरियों का ईरान से क्या था कनेक्शन

Byadmin

Apr 26, 2026


डॉक्टर पीएस खानखोजे

इमेज स्रोत, ANI/X

इमेज कैप्शन, मैक्सिको की एक यूनिवर्सिटी में डॉक्टर पीएस खानखोजे की मूर्ति, तीन सितम्बर 2022 को भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला श्रद्धांजलि देने गए थे

ईरान–अमेरिका युद्ध के दौरान भारत के कई वर्गों, विशेष रूप से किसानों, सिखों और मुसलमानों ने ईरान के प्रति काफ़ी सहानुभूति जताई थी.

जहां भारतीय जनता का ईरानी संस्कृति और साहित्य के साथ एक साझा रिश्ता रहा है, वहीं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ईरान कई भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और ग़दरियों (ग़दर लहर में शामिल लोग) का भी ठिकाना रहा.

ईरान पहुंचने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के शुरुआती नामों में भगत सिंह के चाचा और पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन के नेता अजीत सिंह, और सूफ़ी अम्बा प्रसाद के नाम शामिल हैं.

उनके बाद, ग़दरी डॉक्टर पीएस खानखोजे और उनके साथियों के भी ज़िक्र मिलते हैं, जो ‘ईरान में रहते हुए जर्मनी की मदद से’ ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ लड़ रहे थे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin