• Fri. Oct 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अनंत सिंह ने बढ़ाया जेडीयू का सरदर्द, जनसुराज का झंडा लहराते सड़क पर उतरे

Byadmin

Oct 2, 2026


अनंत सिंह

इमेज कैप्शन, अनंत सिंह अभी मोकामा सीट से विधायक हैं

बीते गुरुवार को बिहार में मोकामा के मौजूदा विधायक और जनता दल (यू) के नेता अनंत सिंह पटना में एक खुली जीप पर सवार थे.

सफ़ेद शर्ट और काला चश्मा लगाए वो पीला गमछा लहरा रहे थे. वही पीला गमछा, जिसको बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से जोड़ा जाता है. कुछ महीने पहले बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद जनसुराज के समर्थकों में नारे लगाए थे– आ गए हैं पीतांबरधारी.

दरअसल अनंत सिंह ये पीला गमछा जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह की नामांकन यात्रा में लहरा रहे थे. अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनुज सिंह को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

ये नामांकन यात्रा पटना के दरोगा राय पथ के कर्पूरी बैंक्वेट हॉल से शुरू हुई थी. जब ये यात्रा पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जेडीयू दफ़्तर के सामने से निकली तो ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के भी नारे लगे.

इस नामांकन यात्रा से पहले अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में अनुज सिंह की जीत को दो सौ प्रतिशत तय बताया.

By admin