• Wed. Apr 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अभिषेक शर्मा ने ब्रॉडकास्टर से की ये गुज़ारिश, ‘अगली बार से मैं चाहता हूँ…’

Byadmin

Apr 22, 2026


अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ 68 गेंदों पर 135 रन बनाए

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ 68 गेंदों पर 135 रन बनाए

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा कुछ किया जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था.

सनराइजर्स हैदराबाद का यह धाकड़ बल्लेबाज़ आईपीएल मु़क़ाबले में पारी की शुरुआत में उतरा और अंत तक डटा रहा. अभिषेक ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाज़ी की और नाबाद पैवेलियन लौटे.

अभिषेक (135 रन नाबाद), हेनरी क्लासेन (37 नाबाद) और ट्रेविस हेड (37) की पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवरों में 2 विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी.

इस तरह हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स पर 47 रन की जीत दर्ज कर ली.

अभिषेक शर्मा की पारी में 10 छ्क्के शामिल थे. यह अभिषेक का नौवां टी-20 शतक था और इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक शतक टी-20 शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों में विराट कोहली की बराबरी कर ली.

By admin