• Thu. Aug 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमित शाह ने इतने दिनों बाद चुप्पी क्यों तोड़ी और कांग्रेस ने अपनी रणनीति क्यों बदली?

Byadmin

Aug 13, 2026


राहुल गांधी ने अमित शाह की पेशकश को ख़ारिज कर दिया है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने अमित शाह की पेशकश को ख़ारिज कर दिया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

संसद के मॉनसून सत्र के ख़त्म होने से एक दिन पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार हैं.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तय समय को बढ़ाने के लिए भी तैयार है.

शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर विपक्ष के साथ विचार-विमर्श के बाद इस मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध भी किया.

लोकसभा के बाहर शाह ने बुधवार को कहा, “हम आज दोपहर तीन बजे से गुरुवार दोपहर तीन बजे तक सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए तैयार हैं. मैं सदन में बैठूंगा, सबकी बात सुनूंगा और हर मुद्दे का जवाब दूंगा. सरकार को कुछ भी छिपाना नहीं है.”

20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार शाह ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद आते हैं और विपक्ष पर सदनों की कार्यवाही नहीं चलने देने का आरोप लगाया.

By admin