• Thu. Nov 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमूल और मदर डेयरी ने इतने क्यों बढ़ाए दूध के दाम, फुल क्रीम सीधे चार रुपये महंगा

Byadmin

Nov 12, 2026


12 नवंबर से अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं.

इमेज कैप्शन, 12 नवंबर से अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं

12 नवंबर से अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. टोंड दूध दो रुपये और फुल क्रीम दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.

मदर डेयरी का पैकेट वाला टोंड दूध अब 60 की जगह 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. फुल क्रीम दूध की क़ीमत 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

अमूल ने भी अपने टोंड दूध ‘अमूल ताज़ा’ की क़ीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई है. वहीं, फुल क्रीम दूध ‘अमूल गोल्ड’ चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.

कंपनी के मुताबिक़, अमूल ताज़ा की क़ीमत में 3.3 फ़ीसदी और अमूल गोल्ड में 5.5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है. नई क़ीमतें देशभर में आज से लागू होंगी.

दोनों कंपनियां इसकी वजह किसानों से दूध ख़रीदने और उसे ग्राहकों तक पहुंचाने का बढ़ता ख़र्च बता रही हैं. लेकिन सवाल यह है कि यह ख़र्च अचानक इतना क्यों बढ़ गया?

By admin