• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते में किन बिंदुओं का ज़िक्र है

Byadmin

Jun 14, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रविवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, हालांकि ईरान ने सावधानी बरतने की बात कही है

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि अमेरिका के साथ लड़ाई खत्म करने का समझौता होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी कहा है कि रविवार को समझौते पर हस्ताक्षर होंगे.

सैयद अब्बास अराग़ची ने यह भी कहा कि इस समझौते में लेबनान में इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष को ख़त्म करने की बात भी शामिल है.

अराग़ची ने बताया कि समझौते में होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना और ईरान पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी को हटाना शामिल है. हालांकि, उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत बाद में शुरू होगी.

अमेरिकी अधिकारियों ने समझौते की कुछ जानकारियों की पुष्टि करते हुए कहा है कि ईरान को मिलने वाले आर्थिक फ़ायदे इस बात पर निर्भर करेंगे कि वह अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करता है या नहीं.

अमेरिका की पिछली रिपोर्टों से पता चला है कि शायद इस समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया जाए, जबकि ईरान ने कथित तौर पर इस बात पर ज़ोर दिया है.

By admin