• Mon. Jun 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका और रूस के मुक़ाबले चीन के पास कितने परमाणु हथियार हैं?

Byadmin

Jun 29, 2026


चीन की विक्ट्री परेड के दौरान न्यूक्लियर वॉरहेड

इमेज स्रोत, Sheng Jiapeng/China News Service/VCG via Getty Images

इमेज कैप्शन, 3 सितंबर 2025 को ‘विक्ट्री परेड’ के दौरान चीन ने पहली बार अपनी ज़मीन, समुद्र और हवा से संचालित रणनीतिक ताकतों का एक साथ प्रदर्शन किया जिसे “न्यूक्लियर ट्रायड” कहा जाता है (फ़ाइल फ़ोटो)

चीन अपने परमाणु हथियारों के भंडार और उनकी रणनीति को लेकर बहुत अपारदर्शी रहा है.

उसका आधिकारिक रुख़ यह है कि उसकी परमाणु नीति मुख्य रूप से आत्मरक्षा के लिए है. वह लगातार अपनी “नो फर्स्ट यूज़” यानी पहले परमाणु हमला न करने की नीति पर ज़ोर देता आया है.

लेकिन साथ ही, वह त्रिपक्षीय परमाणु हथियार नियंत्रण वार्ता में अमेरिका और रूस के साथ शामिल होने की मांग को भी ठुकराता रहा है.

पश्चिमी देशों के विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में चीन ने अपनी परमाणु क्षमता को तेजी से आधुनिक बनाया है.

उनके आकलन के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच चीन हर साल लगभग 100 नए परमाणु हथियार (वॉरहेड) जोड़ रहा था. हालांकि पिछले एक साल में यह बढ़ोतरी घटकर करीब 20 रह गई है.

By admin