• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका ने ईरान को जिस ‘मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स’ की धमकी दी, वो कितना ख़तरनाक है?

Byadmin

Oct 19, 2026


अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी इस तस्वीर में 11 मार्च 2003 को फ़्लोरिडा के एग्लिन एयर फ़ोर्स बेस पर 'मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट' (एमओएबी) बम दिखाया गया है. 21,000 पाउंड वज़नी इस बम को 11 मार्च 2003 को एग्लिन के परीक्षण क्षेत्र में सी-130 हरक्यूलिस विमान से गिराया गया था. अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक़, एमओएबी (जिसे मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स भी कहा जाता है) दुनिया का सबसे बड़ा गैर-परमाणु पारंपरिक हथियार है.

इमेज कैप्शन, अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी इस तस्वीर में फ़्लोरिडा के एग्लिन एयर फ़ोर्स बेस पर ‘मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट’ (एमओएबी) बम दिखाया गया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और हमले की चेतावनी दी है.

ख़बरों के मुताबिक़, अमेरिकी सैन्य योजनाकार ईरान के परमाणु ठिकानों और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर बेहद ताक़तवर बम ‘मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स’ के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं.

यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ईरान वॉर में अपने लक्ष्यों को अब तक पूरी तरह से हासिल नहीं कर पाया है और ईरान सार्वजनिक तौर पर पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दे रहा है.

ईरानी मीडिया में इस बात पर बहस जारी है कि क्या इस बम की विनाशकारी ताक़त ईरान के ज़मीन के भीतर सबसे गहराई में बने परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए काफ़ी होगी.

ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप की इस धमकी का करारा जवाब दिया है और कहा है कि ईरान पर इसका कुछ असर नहीं होगा.

By admin