• Fri. Oct 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका: पूर्व सैनिक की सज़ा-ए-मौत लोगों को लाइव दिखाने का फ़ैसला क्यों लिया गया?

Byadmin

Oct 9, 2026


हसन की एक अप्रकाशित तस्वीर जिसे अधिकारियों ने 2012 में जारी किया था

इमेज कैप्शन, हसन की एक अप्रकाशित तस्वीर जिसे अधिकारियों ने 2012 में जारी किया था

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि लोग फ़ायरिंग स्क्वॉड से पूर्व अमेरिकी मेजर को दी जाने वाली मौत की सज़ा का लाइव प्रसारण देख सकेंगे.

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि 2009 में फ़ोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर 13 निहत्थे अमेरिकी सैनिकों की गोली मारकर हत्या करने वाले निदाल हसन को दी जाने वाली मौत की सज़ा का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

माना जा रहा है कि अमेरिका में क़रीब एक सदी में पहली बार किसी को सार्वजनिक रूप से मौत की सज़ा दिए जाने का प्रसारण होगा.

मौत की सज़ा पाए क़ैदियों के साथ काम करने वाले वकील जॉन मिल्स ने कहा कि इसका लाइव प्रसारण करना “आधुनिक दौर में अभूतपूर्व” है और इसकी क़ानूनी स्थिति भी स्पष्ट नहीं है.

हेगसेथ ने कहा, “लोगों को समझना होगा कि इस तरह के कामों के गंभीर नतीजे होते हैं.”

By admin