• Fri. Oct 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘स्माइलिंग डिप्रेशन’ क्या है और आप इसे कैसे पहचान सकते हैं?

Byadmin

Oct 9, 2026


संपादित छवि में एक महिला के कार्टून चेहरे को दिखाया गया है - वह बहुत उदास दिख रही है. उसने अपने चेहरे पर एक मास्क पकड़ रखा है जिस पर मुस्कुराता हुआ चेहरा बना हुआ है.

इमेज कैप्शन, ‘स्माइलिंग डिप्रेशन’ कोई मेडिकल टर्म नहीं है, लेकिन पिछले पांच सालों में इस शब्द के बारे में उत्सुकता बढ़ी है.

किसी अवसादग्रस्त व्यक्ति की कल्पना कीजिए, तो शायद आपके मन में ऐसी तस्वीर उभरे जिसमें वह बिस्तर से उठने के लिए भी संघर्ष कर रहा हो.

हो सकता है कि ऐसे लोग बहुत रोते हों, दोस्तों से दूरी बना लेते हों या दिन गुज़ारने के लिए उनमें मुश्किल से ही ऊर्जा बचती हो.

आप शायद ऐसे व्यक्ति की कल्पना नहीं करेंगे, जो रात के खाने के दौरान चुटकुले सुनाता हो, सक्रिय सामाजिक जीवन जीता हो और दफ़्तर में भी अच्छा काम करता हो.

लेकिन तथाकथित “स्माइलिंग डिप्रेशन” से पीड़ित लोगों के लिए यह आम बात है.

इस तरह के अवसाद से पीड़ित लोग अपने दोस्तों या सहकर्मियों को नहीं, बल्कि ख़ुद को धोखा दे रहे होते हैं.

By admin