• Sat. Oct 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मुकेश अंबानी पर एलन मस्क के हमले में राहुल गांधी की एंट्री क्या कांग्रेस की लाइन से अलग है?

Byadmin

Oct 9, 2026


राहुल मस्क

इमेज कैप्शन, एलन मस्क के स्टारलिंक को लेकर कांग्रेस का रुख़ राहुल की टिप्पणी से पहले बिल्कुल अलग था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

एलन मस्क दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत के विशाल बाज़ार में अपनी मज़बूत दस्तक चाहते हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आख़िरी मुलाक़ात 2025 की शुरुआत में हुई थी, जब भारतीय प्रधानमंत्री वॉशिंगटन गए थे.

लेकिन उस मुलाक़ात में हुई बातचीत से भारत में मस्क की चुनौतियां कम नहीं हुई थीं.

अमेरिका से भारत के ख़राब होते संबंधों का असर दोनों देशों के बड़े उद्योगपतियों पर भी सीधा पड़ रहा है.

अमेरिका के खरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क स्टारलिंक भारत में रेग्युलेटरी मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहा है.

By admin