• Sat. Oct 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए?

Byadmin

Oct 10, 2026


चेन्नई में राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय से मुलाक़ात की

इमेज कैप्शन, चेन्नई में राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय से मुलाक़ात की

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कई वाम संगठनों ने शन‍िवार, 10 अक्तूबर को द‍िल्‍ली में प्रोटेस्ट किया.

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने प्रदर्शनकार‍ियों को जंतर-मंतर तक पहुँचने से रोकने के ल‍िए कड़े इंतज़ाम क‍िए हैं.

इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट, सामाज‍िक कार्यकर्ता, आम लोग और राजनेता सड़कों पर उतरे. इनमें से काफ़ी लोग ह‍िरासत में भी ल‍िए गए हैं.

पुल‍िस ने ज‍िन लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया उनमें अभ‍िजीत दीपके, नेहा बोरा तो है हीं, इनके अलावा ममता बनर्जी, वृंदा करात, दीपांकर भट्टाचार्य और अरव‍िंद केजरीवाल जैसे राजनेता भी शामिल हैं.

वीडियो कैप्शन, आईसा अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं, ‘हमें हिरासत में लेने से नहीं रुकेगा आंदोलन’

लेक‍िन इन सबके बीच प‍िछले कुछ द‍िनों से ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की माँग के ल‍िए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द‍िल्‍ली में नहीं हैं.

By admin