इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में शी जिनपिंग का विशेष स्वागत किया.
चीन के राष्ट्रपति अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वॉशिंगटन पहुँचे हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला
मेलानिया ट्रंप ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के रनवे पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग
लियुआन का स्वागत करने पहुंचे. इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया था.
1962 के बाद यह पहली बार है जब किसी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस एयरबेस पर किसी विदेशी नेता का व्यक्तिगत रूप से स्वागत
किया है. बीबीसी के व्हाइट हाउस संवाददाता के मुताबिक, यह भव्य स्वागत इस यात्रा को ट्रंप द्वारा दिए जा रहे महत्व को
दर्शाता है.
विमान से उतरने के बाद शी जिनपिंग और
डोनाल्ड ट्रंप ने हाथ मिलाया. इस दौरान दोनों नेताओं की पत्नियां भी उनके साथ थीं.
चीन के राष्ट्रपति के पहुंचने के
मौके पर दो बी-1 बमवर्षक विमानों ने ऊपर से उड़ान
भरी. अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने अमेरिका और चीन दोनों के राष्ट्रगान बजाए और
दोनों देशों के झंडे लहराए गए.
इसके बाद ट्रंप और शी जिनपिंग को
अलग-अलग वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना होते देखा गया.
बाद में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट
बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और चीन नवंबर में खत्म होने वाले व्यापार युद्धविराम को 10
जनवरी तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.