• Sat. Sep 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका में जारी हुआ ट्रंप के चित्र वाला 1 डॉलर का सिक्का, कुछ ही घंटों में हुआ ‘आउट ऑफ़ स्टॉक’

Byadmin

Sep 5, 2026


ट्रंप की तस्वीर वाला सिक्का

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमेरिका की आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के मौक़े पर डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाला एक सिक्का जारी किया गया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चित्र अब एक डॉलर के सिक्के पर दिखेगा. यह अमेरिकी संस्थानों पर अपनी छाप छोड़ने की ट्रंप की ताज़ा कोशिश है.

बुधवार को अमेरिकी मिंट ने एक डॉलर का सिक्का जारी किया. इस पर ट्रंप का चित्र है और उसके साथ ‘लिबर्टी’ और ‘इन गॉड वी ट्रस्ट’ उकेरा गया है.

यह सिक्का अमेरिका की आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के मौक़े पर जारी किया गया है.

मुद्रा छापने वाले अमेरिकी मिंट ने बताया कि इन सिक्कों को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं लाया जा रहा, बल्कि कलेक्शन के लिए बेचा जा रहा है.

क़ानून ज़िंदा राष्ट्रपतियों को अमेरिकी मुद्रा पर दिखाने से रोकता है.

By admin