• Tue. Jul 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका से पुर्तगाल के लिए रवाना हुआ भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुदर्शिनी

Byadmin

Jul 28, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुदर्शिनी अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोहों में भाग लेने के लिए एक महीने की यात्रा के बाद पुर्तगाल के लिए रवाना हो गया है।

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी, जो एक सेल प्रशिक्षण पोत है, 25 जुलाई को अमेरिका के बोस्टन से लोकायन-26 यात्रा के तहत प्रस्थान किया।

बयान में कहा गया है कि आइएनएस सुदर्शिनी अब पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा के लिए रवाना हो गया है, जो भारत की समुद्री शक्ति, पेशेवरता और वैश्विक मंच पर सद्भावना का प्रतीक है।

अपने प्रवास के दौरान सुदर्शिनी ने नारफोक, बाल्टीमोर, न्यूयार्क और बोस्टन में सेल-250 कार्यक्रमों में भाग लिया। सेल या शक्ति के तहत संचालन करने में सक्षम और पांच अधिकारियों, 31 नाविकों और प्रशिक्षण के लिए 30 कैडेटों के साथ यह जहाज समुद्र में कम से कम 20 दिनों तक रह सकता है।

By admin