• Tue. Jul 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार: गिरफ़्तार प्रदर्शनकारियों की नहीं हुई अब तक रिहाई, जेल के बाहर डटे हैं परिजन

Byadmin

Jul 28, 2026


नूतन

इमेज स्रोत, Shahnawaz/BBC

इमेज कैप्शन, नूतन अपने छोटे भाई की रिहाई के लिए परेशान हैं. वो कहती हैं कि उनका भाई सिर्फ़ रील बनाने गया था

बिहार सरकार ने 27 जुलाई की देर शाम नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुक़दमे वापस लेने की घोषणा की थी. इस घोषणा के अगले दिन मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक गिरफ़्तार प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हो सकी है.

गृह विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक़, राज्य भर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान 26 जुलाई की शाम छह बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस ली जाएंगी और जल्द ही सभी गिरफ़्तार लोग रिहा कर दिए जाएंगे.

चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी की लीगल एड यूनिट के रमन कुमार ने कहा, “हम लोग बेऊर और गांधी मैदान थाने के चक्कर लगाकर थक चुके है. कोई कुछ बता नहीं रहा है. थाना कह रहा है कि उसे कोई ऑर्डर अब तक नहीं आया है. हम लोग परेशान हो गए हैं.”

रमन चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के दो गिरफ़्तार छात्रों प्रशांत प्रखर और अंकित कुमार की रिहाई की कोशिश कर रहे हैं.

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर कर रहे रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार बुधवार शाम 7 बजे तक स्टूडेंट्स को रिहा नहीं करती है, उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेती है तो 30 जुलाई की सुबह 7 बजे से पूरे बिहार में आंदोलन होंगे.”

By admin