• Mon. Sep 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी क़ानून में चीन को हथियार बेचने पर पाबंदी फिर भी उसे ये पेशकश क्यों?

Byadmin

Sep 28, 2026


चीन और अमेरिका

इमेज कैप्शन, चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू ने दावा किया है ट्रंप ने शी जिनपिंग से हाल की बातचीत के दौरान हथियार बेचने की पेशकश की थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को हथियार बेचने की पेशकश की थी.

डेविड पर्ड्यू ने रविवार को फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में बताया कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग से बातचीत के दौरान कहा था कि उनका देश दुनिया में कई देशों को हथियार बेचता है. क्या चीन अमेरिका से कुछ हथियार खरीदना चाहेगा?

हालांकि पर्ड्यू के इस इंटरव्यू के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन को हथियार बेचने का अमेरिका की कोई योजना नहीं है.

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी क़ानून में चीन को हथियार बेचने पर पाबंदी है. उसे हथियार बेचने की कोई योजना नहीं है.

हथियार बेचने की पेशकश का ताइवान कनेक्शन

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते अपने देश के सैनिकों के साथ

इमेज कैप्शन, ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते अपने देश के सैनिकों के साथ

पर्ड्यू के इस इंटरव्यू के बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है कि अमेरिका जिस ताइवान को आत्मरक्षा के लिए हथियार मुहैया कराने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य है उसके साथ 14 अरब डॉलर के हथियार सौदे को रोके हुए है.

By admin