• Tue. Nov 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव Live:मतदान शुरू, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली बड़ी परीक्षा – Us Midterm Elections 2026 Live Updates Voting Trump Republicans Democrats House Senate

Byadmin

Nov 3, 2026


06:40 PM, 03-Nov-2026

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: मतदान, सीटें और शुरुआती नतीजों से जुड़ी अहम बातें

  • अमेरिका के वरमोंट में सुबह 5 बजे (भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे जीएमटी) सबसे पहले मतदान शुरू हुआ। इसके एक घंटे बाद न्यू जर्सी, वर्जीनिया, कनेक्टिकट और केंटकी व इंडियाना के कुछ हिस्सों में वोटिंग शुरू हुई।
  • अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि देश के सभी 50 राज्यों में रिकॉर्ड 1,000 चुनाव निगरानी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
  • प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसके अलावा, 36 राज्यों में गवर्नर भी चुने जाएंगे।
  • अगर डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस में बहुमत मिलता है, तो वह ट्रंप के फैसलों और योजनाओं को लागू होने से रोक सकती है।
  • अमेरिका में कुल 21 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 5.8 करोड़ लोग पहले ही मतदान कर चुके हैं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर या डाक से वोट डाला है।
  • चुनाव के शुरुआती नतीजे मंगलवार को आने की उम्मीद है। मतदान केंद्र रात 11 बजे जीएमटी से बंद होने शुरू होंगे। हालांकि, सभी नतीजे आने में कई दिन लग सकते हैं।

06:36 PM, 03-Nov-2026

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले शेयर बाजारों में गिरावट, कच्चा तेल महंगा

मंगलवार को दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट पर तकनीकी कंपनियों के शेयरों में एआई से जुड़ी चिंताओं के कारण एक बार फिर बिकवाली हुई। इसके बाद निवेशकों का ध्यान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर चला गया।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 3.6 फीसदी गिर गया। एसके हाइनिक्स और सैमसंग के शेयरों में भारी गिरावट आई। लंदन, पेरिस और फ्रैंकफर्ट के शेयर बाजार भी नीचे रहे। वहीं, टोक्यो का शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद था।

कच्चे तेल के दाम क्यों बढ़े?

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.7 फीसदी बढ़कर 106.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के एक द्वीप पर सीमित हमले किए हैं।  इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदें थीं।

06:31 PM, 03-Nov-2026

कैलिफोर्निया में डाक मतपत्रों पर क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया के हजारों विवादित डाक मतपत्रों को अलग रखने की मांग की थी।

वहीं, मिशिगन में सीनेट चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। डेमोक्रेटिक पार्टी की कांग्रेस सदस्य हेली स्टीवंस ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल एल सैयद के बजाय रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स का समर्थन किया।

06:29 PM, 03-Nov-2026

किस पार्टी के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह?

शुरुआती मतदान की रफ्तार पिछले मध्यावधि चुनावों के आंकड़े को पार कर सकती है। जनमत सर्वेक्षणों में रिपब्लिकन पार्टी के मुकाबले डेमोक्रेटिक पार्टी के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ट्रंप ने अमेरिका को ‘तेजी से फलता-फूलता’ (तेजी से विकास) देश बताया।

06:27 PM, 03-Nov-2026

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सामने क्या चुनौती है?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण है। डेमोक्रेटिक पार्टी को कम से कम एक सदन में बहुमत हासिल करने के लिए पर्याप्त सीटें जीतनी होंगी। अगर डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलता है, तो ट्रंप के लिए राष्ट्रपति कार्यकाल के बाकी समय में अपने फैसलों और विधेयकों को मंजूरी दिलाना मुश्किल हो सकता है।

चुनाव के जानकारों के मुताबिक, आयोवा, कंसास और ओहायो में सीनेट की सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी को कड़ी टक्कर मिल सकती है। वहीं, टेक्सस और मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत रहने का अनुमान है।

06:16 PM, 03-Nov-2026

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान शुरू, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली बड़ी परीक्षा

अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। इसकी शुरुआत वरमोंट और पूर्वी तट के कई राज्यों से हुई। इनमें न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, वर्जीनिया और केंटकी शामिल हैं। इस चुनाव से तय होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने कार्यकाल के बाकी समय में कितनी ताकत रहेगी।

प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों पर चुनाव हो रहा है। सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इसके अलावा, 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। करीब 21 करोड़ लोग मतदान के लिए पंजीकृत हैं।

By admin