• Mon. Nov 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी में मिडटर्म इलेक्शन: क्या ट्रंप की घटती लोकप्रियता का फ़ायदा उठा पाएंगे डेमोक्रेट्स

Byadmin

Nov 2, 2026


मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रंप की लोकप्रियता ऐतिहासिक रूप से कम है

इमेज कैप्शन, मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रंप की लोकप्रियता ऐतिहासिक रूप से कम है

डेमोक्रेटिक पार्टी को इन अहम अमेरिकी मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों से काफ़ी उम्मीदें हैं जो तीन नवंबर को होने जा रहे हैं.

एक तरफ़ रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता ऐतिहासिक रूप से काफ़ी कम है. दूसरी तरफ़ खाने-पीने की चीज़ों और रोज़मर्रा के बिलों की बढ़ती क़ीमतों से अमेरिकी जनता नाराज़ है.

पिछले कई महीनों से आ रहे पोल सर्वे भी डेमोक्रेट्स के अनुकूल हैं जो उनके लिए अच्छी ख़बर का संकेत दे रहे हैं.

सर्वे के मुताबिक़, अमेरिकी संसद के निचले सदन या प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स) पर नियंत्रण हासिल करने के लिए ज़रूरी 218 सीटों से कहीं ज़्यादा सीटों पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

वीडियो कैप्शन, यूएस मिडटर्म इलेक्शन: ट्रंप हारे तो भारत को होगा फ़ायदा?

अहम सीनेट मुक़ाबलों में भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार या तो बराबरी पर हैं या मामूली बढ़त में दिख रहे हैं.

By admin