• Sun. Nov 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अयोध्या में जिस मीरा माझी के घर पीएम मोदी ने चाय पी थी अब वहां रिकवरी एजेंट क्यों आ रहे हैं?

Byadmin

Nov 8, 2026


मीरा माझी

इमेज कैप्शन, घर के अंदर बने मंदिर के पास बैठीं मीरा माझी

अयोध्या में मीरा माझी के घर में घुसते ही सामने एक छोटा सा मंदिर नज़र आता है. देवी-देवताओं की मूर्तियों के बीच स्टील की प्लेट में एक चीनी मिट्टी का रंगीन कप भी रखा है.

हमने मंदिर में कप रखने का कारण पूछा तो मीरा माझी ने कहा, “इसी कप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे घर में आकर चाय पी थी.”

मीरा माझी का कहना है कि वे उस दिन से रोज सुबह देवी-देवताओं के साथ उस कप की पूजा करती हैं.

वह गुजरता हुआ साल 2023 था जिसकी तारीख़ 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक मीरा माझी के घर पहुंचे थे. उन्होंने मीरा माझी के हाथों से तैयार चाय पी थी और परिवार के साथ समय बिताया था.

तब मीरा माझी, केंद्र सरकार की उज्जवला योजना की दस करोड़वीं लाभार्थी बनीं थीं, जिसके अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे थे.

By admin