• Mon. Jul 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अली ख़ामेनेई के जनाज़े में ‘ट्रंप की हत्या’ की मांग उठने के क्या मायने हैं?

Byadmin

Jul 13, 2026


अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान में ट्रंप विरोधी पोस्टर थामे एक महिला

इमेज स्रोत, Wakil Kohsar / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान में ट्रंप विरोधी पोस्टर थामे एक महिला

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार और शोक से जुड़े आयोजन एक सप्ताह तक चले, मगर ये केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहे.

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ बदले की मांगें लगातार सुनाई देती रहीं. समय के साथ ये मांगें और अधिक संगठित, मुखर और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होती नज़र आईं.

ईरान के राजनीतिक नेतृत्व और धार्मिक प्रतिष्ठान ने ख़ामेनेई की मौत के लिए ज़िम्मेदार माने जाने वाले लोगों के ख़िलाफ़ प्रतिशोध को ‘राष्ट्रीय कर्तव्य और धार्मिक ज़िम्मेदारी’ के रूप में प्रस्तुत किया है.

यही संदेश इन दिनों देश के मीडिया, राजनीतिक भाषणों और सार्वजनिक विमर्श में प्रमुखता से दिखाई दे रहा है.

यह घटनाक्रम केवल शोक या भावनात्मक प्रतिक्रिया की अभिव्यक्ति नहीं है. इसमें धार्मिक प्रतीकों, घरेलू राजनीति और रणनीतिक संदेशों का स्पष्ट मेल दिखाई देता है.

By admin