• Fri. Aug 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अल-सैयद की उम्मीदवारी से अमेरिका में हलचल, ट्रंप इतना डर क्यों दिखा रहे हैं?

Byadmin

Aug 7, 2026


डॉ. अब्दुल अल सैयद

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डॉ. अब्दुल अल सैयद मिशिगन में प्राइमरी का चुनाव जीतकर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

अमेरिका में मिशिगन की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में डॉ. अब्दुल अल सैयद ने जीत हासिल कर देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.

सैयद अमेरिकी सीनेट के लिए किसी राजनीतिक पार्टी के पहले मुस्लिम उम्मीदवार हैं.

मिशिगन अमेरिका का अहम स्विंग स्टेट है, इसलिए इस चुनाव पर पूरे देश की नज़र रहेगी. स्विंग स्टेट का मतलब है कि जीत किसी भी पार्टी को मिल सकती है.

लेकिन सैयद की उम्मीदवारी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज़ हैं.

हालांकि ऐसी ही नाराज़गी ट्रंप ज़ोहरान ममदानी को लेकर दिखाते थे. लेकिन ममदानी को न्यूयॉर्क के मेयर बने और अपनी नीतियों के अनुसार ही काम कर रहे हैं.

By admin