• Fri. Jun 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आंधी, बारिश और ओले: तीन दिन मौसम मचाएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में अलर्ट

Byadmin

Jun 5, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत अपने साथ कुछ मुसीबतें भी लेकर आई है। 4 जून को केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।

बीते दिन दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आई तेज आंधी और बारिश ने जहां तापमान में भारी गिरावट ला दी, वहीं पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जलभराव और नुकसान जैसी परेशानियां भी देखने को मिलीं।

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 5 जून को भी मौसम का यह रौद्र रूप जारी रहेगा। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि आज आपके राज्य और शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

rain in india

rain in india

किन राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी?

मौसम विभाग ने आज देश के 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में तो अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी आज मौसम खराब रह सकता है।

देश के 19 राज्यों दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम में झामाझम बारिश की अलर्ट जारी की गई हैं।

Monsoon arrives in India

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को आज भी गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं।

यह सुहाना मौसम 6 जून को भी बना रह सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी में आज मौसम काफी आक्रामक रह सकता है। राज्य के 38 जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी के 21 जिले प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आस-पास के इलाके ऑरेंज अलर्ट ।

येलो अलर्ट (17 जिले): कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया और बिजनौर।

बिहार और झारखंड का हाल

बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड में भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश की पूरी संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, दुमका, साहेबगंज, गिरिडीह, सरायकेला और पलामू जैसे इलाकों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में 5 दिनों तक ओलावृष्टि के आसार

मध्य प्रदेश वालों को भी अभी संभलकर रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश, आंधी और ओले गिरने का दौर जारी रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए बेवजह घरों से बाहर न निकलें।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी इलाकों में भी मौसम ने करवट ली है। 5 और 6 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग में अलर्ट है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, सोलन, लाहौल और स्पीति में भी तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम, तेज हवाओं से पेड़ गिरा; बिश्नाह-अरनिया मार्ग रहा 4 घंटे बंद

यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने बदला मौसम, उत्तर से मध्य भारत तक लगा गर्मी पर ब्रेक

By admin