• Mon. Jun 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आईपीएल 2026: आरसीबी की जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार क्यों बोले- हमारे साथ नाइंसाफ़ी हुई

Byadmin

Jun 1, 2026


डीके शिवकुमार

इमेज स्रोत, Arijit Sen/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, गुजरात के मैदान पर फ़ाइनल मुक़ाबला होने से नाराज़ हैं डीके शिवकुमार (फ़ाइल फ़ोटो)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत हासिल कर ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली. हालांकि, कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक के साथ नाइंसाफ़ी हुई है.

शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में आयोजकों से फ़ाइनल का मैदान गुजरात में बदले जाने से नाराज़गी जताई.

उन्होंने कहा, “आईपीएल का फ़ाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था. हमारे साथ नाइंसाफ़ी हुई है. राजनीति की वजह से इसे दूसरे मैदान पर कराया गया. मैं इस पर ज़्यादा नहीं बोलूंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आरसीबी के सभी फ़ैन्स और कर्नाटक सरकार की तरफ़ से उन्हें बधाई देता हूं.”

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर भी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी ने इतिहास रच दिया है, लगातार दूसरा आईपीएल ख़िताब जीतकर. हिम्मत, संतुलन और सच्चे चैंपियनों के जज़्बे के साथ टीम ने एक बार फिर बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया.”

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस के साथ हुए मुक़ाबले में आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की.

By admin