प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सक्रिय नज़र आ रहे हैं.
कई बार विधायक और सांसद रहे आज़म ख़ान, बीते एक साल से जेल में रहने के बाद रिहा हुए हैं. उनकी रिहाई ऐसे वक्त हुई है जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ होने लगी हैं.
जेल से बाहर आते ही आज़म ख़ान ने असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. उनके बयानों से साफ़ है कि वह उत्तर प्रदेश में उभर रहे तीसरे राजनीतिक मोर्चे को लेकर खुलकर हमलावर हैं.
बीबीसी संवाददाता प्रेरणा के साथ बातचीत में आज़म ख़ान ने जेल में बिताए अपने दिनों, ओवैसी के रामपुर दौरे और उनके लिए की गई दुआओं पर बात की. उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका, ओवैसी की राजनीति और उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों की सियासत पर भी अपनी राय रखी.
इसके अलावा बातचीत में अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के दौर की समाजवादी पार्टी के बीच फर्क, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और उत्तर प्रदेश की राजनीति में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर भी बात हुई है.
शूट, एडिट: तारिक़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
