1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़ गए हैं, जिससे दिल्ली और चेन्नई …और पढ़ें
फिर बढ़ गए कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कई बड़े शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है।
कीमतों में यह बदलाव महीने की शुरुआत में हुआ है, जिससे कमर्शियल एलपीजी पर निर्भर व्यवसायों की लागत बढ़ गई है। ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में कीमत 2,906 रुपये से बढ़कर 2,916.50 रुपये हो गई है।