• Mon. Jun 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आप कहां रहते हैं? इस सवाल पर क्यों ठहर जाते हैं इस गांव के लोग

Byadmin

Jun 8, 2026


मध्यप्रदेश के छतरपुर ज़िले के बगौता ग्राम पंचायत में बसा है चमरुआ पुरवा गांव.

इमेज स्रोत, Amit Maithil

इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के बगौता ग्राम पंचायत में बसा है चमरुआपुरवा गांव

डिस्क्लेमर: इस ख़बर में गांव के नाम में जाति-सूचक शब्द का उल्लेख केवल सामाजिक भेदभाव की वास्तविकताओं को सामने लाने के लिए किए गए हैं. इनका उद्देश्य किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव या पूर्वाग्रह को बढ़ावा देना, उसका समर्थन करना या उसे सामान्य मानना या बनाना नहीं है.

“आप कहां रहती हैं?”

इस सवाल के जवाब में मेनका भारती कुछ क्षण के लिए रुकती हैं.

उनके पीछे खेतों की ओर जाता एक कच्चा रास्ता है. घर के पीछे खड़े आम के पेड़ की छांव में बैठी मेनका फिर जवाब देती हैं, “हम अपने गांव का नाम बदलना चाहते हैं.”

मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले के बगौता ग्राम पंचायत में बसे चमरुआपुरवा गांव की गलियों में रोजमर्रा की ज़िंदगी अपनी रफ्तार से चलती है.

By admin