• Mon. Jun 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ममता के हाथ से दिल्ली भी गई? भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे TMC के 14 बागी सांसद, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद

Byadmin

Jun 8, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बाद अब ममता बनर्जी के लिए दिल्ली भी दूर होती दिख रही है। पार्टी में मची उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की है। खास बात यह है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। इस मीटिंग में बीजेपी नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब भी मौजूद हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे से भी पांच सांसद मिलने पहुंचे। बता दें कि सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा सांसद पद के साथ-साथ टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

इन पांच सांसदों ने की सुखेंदु शेखर से मुलाकात

इससे पहले दिल्ली में ही पांच सांसदों ने सुखेंदु शेखर से मुलाकात की थी। इन सांसदों में बर्दमान पूर्व से सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार सांसद जगदीश बसुनिया, झारग्राम सांसद कालिपद सोरेन और बांकुरा सासंद अरूप चक्रवर्ती शामिल थे।

सुखेंदु शेखर ने क्या कहा?

सुखेंदु शेखर की ओर से बयान जारी कर कहा, “हाल ही में हुए चुनावों में बंगाल के मतदाताओं ने 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर पूर्ण अविश्वास व्यक्त किया। मतदाताओं ने पार्टी के व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे घोर दमन और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में फैली घोर विफलता और अराजकता को नकार दिया।”

By admin