• Tue. Apr 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में विलय का मुद्दा क्या अदालत में टिक पाएगा?

Byadmin

Apr 28, 2026


आप सांसद और बीजेपी अध्यक्ष

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के सात सांसद बीते हफ़्ते बीजेपी में शामिल हो गए थे

पढ़ने का समय: 7 मिनट

आम आदमी पार्टी के 10 में से सात राज्यसभा सांसद बीते शुक्रवार 24 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हो गए.

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए गए सांसद राघव चड्ढा ने घोषणा की थी कि उन्होंने और पार्टी के छह सांसदों ने ‘बीजेपी में विलय’ का फ़ैसला किया है.

आम आदमी पार्टी के सात सांसद पंजाब और तीन सांसद दिल्ली से राज्यसभा में थे और इस घटना के बाद अब उसके पास राज्यसभा में सिर्फ़ तीन सीटें बची हैं.

इसी बीच आम आदमी पार्टी भी इन सातों सांसदों के बीजेपी में विलय को रोकने के लिए मेहनत करते दिख रही है.

रविवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को याचिका देकर संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी.

By admin