• Thu. Apr 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ मिलकर रचा गानों का एक नया संसार

Byadmin

Apr 16, 2026


रंगोली आर्टिस्ट श्रीहरि पावले ने आशा भोसले को कुछ इस तरह से श्रद्धांजलि दी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रंगोली आर्टिस्ट श्रीहरि पावले ने आशा भोसले को कुछ इस तरह से श्रद्धांजलि दी

    • Author, यूनुस ख़ान
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
  • पढ़ने का समय: 10 मिनट

आशा भोसले और पंचम यानी आरडी बर्मन का आमना-सामना पहली बार तब हुआ जब पंचम अपने पिता सचिन देव बर्मन के सहायक थे. आशा भोसले तब 23 साल की थीं और पंचम थे 17 साल के एक किशोर.

वो भागकर आशा जी के ऑटोग्राफ़ लेने आए थे. ये कहते हुए कि मैंने आपके कुछ नाट्यगीत रेडियो पर सुने हैं. किसी को पता नहीं था कि आगे चलकर ये जोड़ी हिंदी फ़िल्‍म-संगीत को हमेशा के लिए बदल देगी.

आशा और पंचम का पहला साथ शुरू होता है सन 1966 में आई फ़िल्‍म ‘तीसरी मंज़िल’ से. नासिर हुसैन की इस फ़िल्‍म के लिए जब पंचम को चुना गया तो वो किसी इम्तिहान से कम नहीं था.

शम्‍मी कपूर ने ख़ुद बताया था कि उन्‍होंने पंचम से मिलने की मांग की और गाने सुनने चाहे. उनकी जोड़ी शंकर-जयकिशन के साथ पक्‍की थी. जयकिशन तो शम्‍मी के दोस्‍त ही थे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin