• Wed. Jul 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इंसान भविष्य में कैसे दिखेंगे?

Byadmin

Jul 1, 2026


कम्प्यूटर द्वारा रेंडर की गई एक इमेज, एक महिला की तस्वीर, उसके लंबे काले बाल हैं, उसके चेहरे के कुछ हिस्से 3डी बॉक्स में हाइलाइट किए गए हैं, ये 3डी बॉक्स इमेज से बाहर निकले हुए हैं

इमेज स्रोत, Andriy Onufriyenko/Jackyenjoyphotography via Getty Images

क्या इंसान अभी भी विकसित हो रहे हैं और क्या भविष्य में हमारे अलग-अलग रूप हो सकते हैं? क्या हम छोटे क़द के हो जाएंगे या और लंबे होंगे?

इंसान के शारीरिक गुण अलग हो सकते हैं या उन्हें पूरी तरह जेनेटिक रूप से किसी तय स्पेसिफ़िकेशन के मुताबिक़ डिजाइन किया जा सकता है. जैसे-जैसे सभ्यता का विकास हुआ है, हम बदलते गए.

पहले बीमारी, भुखमरी और मौसम की मुश्किल परिस्थितियां हमारे इवोल्यूशन यानी विकास को प्रभावित करती थीं. जैसे-जैसे सभ्यताएं विकसित होती गईं इन कारकों का प्रभाव हमारे इवोल्यूशन पर कम होता गया.

लेकिन यूके की एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के मानवविज्ञानी और इवोल्यूशनरी जेनेटिकिस्ट डॉ जेसन हॉजसन कहते हैं कि विकास आज भी बिना किसी संदेह के जारी है. हम यह इसलिए जानते हैं क्योंकि कुछ जीन कुछ आबादियों में ज़्यादा सामान्य होते जा रहे हैं, लेकिन यह बदलाव बहुत सारी पीढ़ियों में होता है, इसलिए कोई भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में यह विकासवादी बदलाव नहीं देख पाता.

मानव विविधता

यूएस के स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री की पेलियोएंथ्रोपोलॉजिस्ट ब्रियाना पोबिनर कहती हैं कि हमारे खान-पान ने हमारे हाल के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

By admin