• Mon. Aug 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाते बेटे को गोली मार दी’: जानलेवा प्रदर्शनों से घिरे रावलाकोट के अंदर क्या चल रहा है?

Byadmin

Aug 3, 2026


एक व्यक्ति अस्पताल के बिस्तर पर पीड़ित का हाथ पकड़े हुए है.
इमेज कैप्शन, डॉ. अनवर (बदला हुआ नाम) का अस्थायी क्लिनिक गंभीर रूप से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने में असमर्थ है.

डॉ. अनवर का अस्थायी क्लिनिक पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के रावलाकोट शहर में मुख्य विरोध प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है.

एक अतिरिक्त बेडरूम चिकित्सा सामग्री रखने के लिए अलमारी के रूप में इस्तेमाल होता है, और बाहर लाल तिरपाल से ढका एक बिस्तर है.

बिस्तर पर शफ़क़त हुसैन लेटे हुए हैं. हुसैन के सीने में गोली लगी है. जिस चादर पर वह लेटे हैं, वह पहले से ही घायल हुए लोगों के ख़ून से सनी हुई है. वह मरणासन्न हैं.

पिछले दो महीनों में, सुरक्षा अधिकारियों और जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के बीच झड़पों में पूरे इलाके में दर्जनों लोग मारे गए हैं.

’40 वर्ष से अधिक आयु के बहुत कम मरीज़ देखे’

45 लाख की आबादी वाले इस इलाक़े में इस समय चुनाव हो रहे हैं.

By admin