• Mon. Aug 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विधानसभा उपचुनाव: बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त, बीजेपी उम्मीदवार पीछे

Byadmin

Aug 3, 2026


प्रशांत किशोर ने बांकीपुर का उपचुनाव बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ख़िलाफ़ लड़ाई बना दी (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर का उपचुनाव बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ख़िलाफ़ लड़ाई बना दी थी (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक़ बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है. पंद्रह राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.

प्रशांत किशोर को 29,752 वोट मिले हैं और वो फ़िलहाल 8202 वोटों से आगे हैं. जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 21,550 वोट मिले हैं. यहां आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं.

बांकीपुर सीट पटना के शहरी इलाक़े में मौजूद है और इसे बीजेपी का मज़बूत गढ़ माना जाता है. इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे.

वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं, जबकि गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के ही सतेंद्रभाई पटेल आगे चल रहे हैं.

By admin